हमारी पहुँच
10 राज्यों में सेवा का विस्तार
0
जिले
0
कुष्ठ बस्तियाँ
0
परिवार
0
सेवित जन
हमारा प्रभाव
स्वास्थ्य
निःशुल्क चिकित्सा, घाव प्रबंधन और दवाइयां。
शिक्षा
होनहार छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति。
स्वावलंबन
मुख्यधारा में समावेश और सम्मानपूर्ण जीवन。
जागरण
कैंसर व स्वास्थ्य जागरूकता अभियान。
संगठन परिचय
समर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की सेवा भावना से प्रेरित एक समाजसेवी संगठन है, जो राष्ट्रीय सेवा भारती से संबद्ध है। इसकी स्थापना 25 सितंबर 2008 को श्री रवि प्रकाश जी द्वारा की गई।
कानूनी प्रोफ़ाइल
भारतीय न्यास अधिनियम 1882 के अंतर्गत पंजीकृत। भारतीय आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80 जी एवं 12 ए के अंतर्गत पंजीकृत।
संस्थापक
श्री रवि प्रकाश
संस्थापक - अध्यक्ष
श्री रवि प्रकाश जी का जन्म 16 मार्च 1971 को उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जनपद के एक छोटे से गाँव नगुआ में हुआ। उन्होंने गोरखपुर विश्वविद्यालय से विज्ञान विषय में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की। युवावस्था में ही वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के राष्ट्रनिर्माण के विचारों से प्रेरित होकर सामाजिक सेवा के कार्यों से जुड़ गए। अपने प्रचारक जीवन के दौरान उन्होंने समाज के उस वर्ग की पीड़ा को निकट से देखा जो कुष्ठ रोग से प्रभावित है। इन्हीं भावनाओं को केंद्र में रखकर उन्होंने वर्ष 2008 में समर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट की स्थापना की।
कार्यकारिणी
श्री राकेश सिंगला जी
संरक्षक
श्री मेघराज गोयल जी
संरक्षक
श्री पुरुषोत्तम बिन्दल जी
संरक्षक
श्री एस एस सिंघल जी
संरक्षक
श्री मुरारी सिंह जी
संरक्षक
श्री योगेश नंदवानी जी
कोषाध्यक्ष
श्री अनुप शर्मा जी
महामंत्री
श्री रवि आर्य जी
ट्रस्टी
डॉ अजीत गुप्ता जी
ट्रस्टी
श्री अमित सिंगला जी
ट्रस्टी
श्री रविकांत मिश्रा जी
ट्रस्टी
हमारे प्रमुख कार्यक्रम
समर्पण कुष्ठ चिकित्सा केन्द्र
स्थान: ताहिरपुर कुष्ठ बस्ती, शाहदरा, दिल्ली (स्थापित: 2008)
एशिया की सबसे बड़ी कुष्ठ बस्ती में स्थित यह केंद्र दैनिक जीवन की मूलभूत स्वास्थ्य आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए व्यापक सेवाएं प्रदान करता है। इसमें सामान्य स्वास्थ्य जांच, खून की जांच, स्वास्थ्य परामर्श और निःशुल्क दवा वितरण शामिल है।
विशेष अल्सर प्रबंधन कार्यक्रम:
- घावों की नियमित साफ-सफाई (Wound Cleaning)
- समय-समय पर मरहम-पट्टी (Dressing)
- आवश्यकतानुसार लघु शल्य चिकित्सा (Minor Surgical Procedures)
समर्पण चल-चिकित्सालय सेवा
सहयोग: राष्ट्रीय सेवा भारती एवं गुलशन कुमार चैरिटेबल ट्रस्ट
यह सेवा विशेष रूप से 10 प्रदेशों की 245 कुष्ठ बस्तियों में निवास कर रहे 1 लाख से अधिक वंचित एवं उपेक्षित परिवारों के द्वार तक चिकित्सा सुविधा पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम है।
प्रमुख स्वास्थ्य सुविधाएँ:
- सामान्य स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श
- रक्तचाप, शुगर, रक्तजाँच एवं अन्य आवश्यक जांच
- घाव एवं अल्सर की देखभाल और निःशुल्क औषधि वितरण
- महिलाओं हेतु स्वास्थ्य जागरूकता एवं स्वच्छता सेवाएँ
जन-जन जागे, कैंसर भागे अभियान
शुभारंभ: 04 फरवरी 2026 (माननीय रेखा गुप्ता जी द्वारा) | सहयोग: RGCIRC
यह अभियान समाज के अंतिम व्यक्ति तक कैंसर के प्रति जागरूकता पहुँचाने, समय पर जांच सुनिश्चित करने और उपचार की दिशा में मार्गदर्शन देने का एक जनआंदोलन है। यह विशेष रूप से कुष्ठ बस्तियों, ग्रामीण एवं कमजोर समुदायों पर केंद्रित है।
प्रमुख गतिविधियाँ:
- स्तन, गर्भाशय ग्रीवा (Cervical) एवं मुख कैंसर की प्रारंभिक जांच हेतु निःशुल्क शिविर
- महिलाओं में विशेष रूप से Pap Smear जैसी जांचों को बढ़ावा देना
- नुक्कड़ सभाएँ, जनसंवाद और तंबाकू निषेध जागरूकता
- जांच में चिन्हित संदिग्ध रोगियों का रेफरल एवं उपचार सहयोग
स्वस्थ गाँव, स्वस्थ भारत अभियान
सीएसआर सहयोग: न्यूबर्ग औद्योगिक समूह (Nuberg Group of Industries)
इस अभियान का उद्देश्य दूरस्थ एवं उपेक्षित ग्रामीण क्षेत्रों में सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना है। प्रथम चरण में उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के उन गाँवों का चयन किया गया है जहाँ बुनियादी स्वास्थ्य सेवाओं का अभाव है।
उपलब्ध सेवाएँ:
- कैंसर की प्रारंभिक जांच, रक्त जांच एवं नेत्र जांच
- निःशुल्क चश्मा वितरण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा
- दवाइयों तथा महिलाओं के लिए सैनेट्री पैड का वितरण
समर्पण आत्मनिर्भर छात्रवृत्ति योजना
उद्देश्य: शिक्षा के माध्यम से स्वावलंबन
इस योजना का उद्देश्य कुष्ठ प्रभावित परिवारों एवं वंचित वर्गों के मेधावी विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाना है। विद्यार्थियों को विद्यालय/कॉलेज शुल्क, पुस्तकों और वर्दी के लिए आर्थिक सहयोग दिया जाता है। साथ ही उन्हें करियर मार्गदर्शन और कौशल उन्नयन के अवसर भी उपलब्ध कराए जाते हैं।
विजय मंडल (GNM), दिव्या पांडेय (B.Sc. Nursing), लल्लन कुमार (GNM), सुनीता कुमारी (B.Sc. Nursing), आकाश बर्मन (Journalism), उर्मिला साहू (GNM), राखी कुमारी (GNM), लक्ष्मी साहू (GNM), आर्यन (GNM), मुस्कान (GNM)
हमारे सेवा कार्यों में सहभागी बनें
बैंक विवरण
Name: Samarpan Foundation Trust REGD
Account No.: 12002151020697 (Savings)
IFSC: PUNB0139900
Bank: Punjab National Bank, Preet Vihar, Delhi
कृपया राशि ट्रांसफर करने से पूर्व विवरण सत्यापित करें।
UPI स्कैन करें
UPI ID: 9873380625@okbizaxis
दान रसीद हेतु स्क्रीनशॉट व्हाट्सएप (9873380625) पर भेजें।
संपर्क करें
Phone: +91 9873380627, +91 9873380625
Email: samarpan.ft@gmail.com
Regd. Address: सुभाष पार्क, HLTB के पीछे, रोड नं-64, ताहिरपुर, शाहदरा, दिल्ली-95
Office: 5/882, वैशाली, गाजियाबाद उत्तर प्रदेश - 201010