सेवा से संकल्प, संवेदना से परिवर्तन Turning Compassion into Lasting Change
कुष्ठ प्रभावित परिवारों के स्वास्थ्य, शिक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए समर्पित एक सतत सेवा यात्रा। हमारा विश्वास है कि सेवा केवल सहायता देने का माध्यम नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति को सम्मानपूर्ण जीवन जीने का अवसर प्रदान करने का संकल्प है। Samarpan Foundation Trust works to improve healthcare access, educational opportunities, social inclusion and self-reliance for people affected by leprosy and other underserved communities across 10 states in India.
“न त्वहं कामये राज्यं न स्वर्गं नापुनर्भवम्। कामये दुःखतप्तानां प्राणिनां आर्तिनाशनम्॥”
अर्थात: न हमें राज्य की, न स्वर्ग की, और न ही पुनर्जन्म से मुक्ति की इच्छा है। हमारी इच्छा है कि जीवन में दुःख से पीड़ित सभी प्राणियों का कष्ट समाप्त हो जाए। Meaning: Neither do I desire a kingdom, nor heaven, nor liberation from rebirth; my only wish is to alleviate the suffering of all beings afflicted by sorrow.
वर्ष 2008 से एशिया की सबसे बड़ी कुष्ठ बस्ती ताहिरपुर (दिल्ली) सहित 10 राज्यों की 245 कुष्ठ बस्तियों में निरंतर निःशुल्क चिकित्सा एवं घाव प्रबंधन सेवा। Providing continuous free medical consultation, ulcer care, and rehabilitation since 2008 across Tahirpur (Delhi) and 245 leprosy colonies in 10 states.
सेवा का विस्तार और प्रमाणित प्रभाव Verified Geographic Reach & Annual Service Impact
पारदर्शिता टिप्पणी: उपरोक्त आँकड़े समर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट के वार्षिक विवरण (वित्त वर्ष 2025-26) पर आधारित हैं। 10 राज्यों (दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश) की 245 कुष्ठ बस्तियों एवं 1,03,019 परिवारों की पहुँच संचयी संगठनात्मक विस्तार को दर्शाती है, जबकि 3,12,975 सेवित जन वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान प्रदान की गई कुल चिकित्सा परामर्श, ड्रेसिंग, जाँच और छात्रवृत्ति सेवाओं का योग है। Methodology & Transparency Note: Figures are sourced from the Samarpan Foundation Trust Annual Report (FY 2025-26). Reach across 10 states, 93 districts, 245 leprosy colonies, and 1,03,019 families reflects cumulative organisational coverage since 2008, whereas 3,12,975 beneficiaries/services in FY 2025-26 reflects total annual outpatient consultations, wound dressings, diagnostic screenings, and scholarships delivered.
समर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट: उपेक्षित जीवन में सम्मान और स्वावलंबन का संकल्प Restoring Health, Dignity, and Self-Reliance Since 2008
समर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट एक समाजसेवी संगठन है, जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की सेवा भावना से प्रेरित एवं राष्ट्रीय सेवा भारती से संबद्ध है। यह संस्था विशेष रूप से कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्तियों एवं उनके परिवारों के स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सम्मान और स्वावलंबन के लिए कार्यरत है। Samarpan Foundation Trust is a registered social service organisation inspired by the spirit of selfless service and affiliated with Rashtriya Sewa Bharti. We work specifically for the healthcare, education, social dignity, and self-reliance of individuals and families affected by leprosy and other underserved communities.
25 सितंबर 2008 को श्री रवि प्रकाश जी द्वारा स्थापित इस संस्था का उद्देश्य समाज के उन वर्गों तक सेवा पहुँचाना है, जिन्हें स्वास्थ्य सुविधाओं, शिक्षा और सामाजिक अवसरों तक पहुँचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ट्रस्ट भारतीय न्यास अधिनियम 1882 के अंतर्गत पंजीकृत है तथा भारतीय आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80G एवं 12A के अंतर्गत पंजीकृत है। Founded on 25 September 2008 by Shri Ravi Prakash Ji, the Trust is registered under the Indian Trusts Act, 1882, and certified under Sections 12A and 80G of the Income Tax Act, 1961. What began at the leprosy medical centre in Tahirpur, Delhi, now spans mobile medical clinics, early cancer screening camps, rural health outreach, and educational scholarships across 10 states.
हमारा प्रयास केवल तात्कालिक सहायता तक सीमित नहीं है। हम चाहते हैं कि प्रत्येक प्रभावित परिवार को बेहतर स्वास्थ्य, बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, युवाओं को अवसर और प्रत्येक व्यक्ति को समाज में बिना किसी भेदभाव या कलंक (stigma) के सम्मान के साथ जीने का अवसर मिले। Our work goes beyond immediate medical relief. We strive to build an inclusive society where every affected family has access to quality healthcare, every child can pursue higher education, and every individual lives with dignity free from social stigma.
भेदभाव मिटाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का सतत प्रयास। Bridging social divides through compassionate community engagement.
दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, बिहार, म.प्र., छत्तीसगढ़, गुजरात, उत्तराखंड व उ.प्र. Delhi, Haryana, Punjab, Rajasthan, Bihar, MP, Chhattisgarh, Gujarat, UK & UP.
हमारी सेवा के चार प्रमुख स्तंभ Four Core Pillars of Our Service
1. स्वास्थ्य सेवा एवं अल्सर प्रबंधन 1. Healthcare & Ulcer Care
निःशुल्क चिकित्सा परामर्श, आवश्यक रक्त जाँच, घाव एवं अल्सर प्रबंधन (नियमित मरहम-पट्टी व लघु शल्य चिकित्सा), औषधि वितरण और स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से वंचित समुदायों तक चिकित्सा सहायता पहुँचाना। Free medical consultations, pathology tests, specialized leprosy wound and ulcer management (cleaning, dressing, minor surgeries), and free medicine distribution.
2. शिक्षा एवं छात्रवृत्ति 2. Education & Scholarships
कुष्ठ प्रभावित परिवारों और वंचित वर्गों के मेधावी विद्यार्थियों को उच्च एवं व्यावसायिक शिक्षा (B.Sc. Nursing, GNM, Journalism) जारी रखने, शुल्क व पुस्तकें प्राप्त करने और आत्मनिर्भर बनने में सहयोग देना। Supporting meritorious students from leprosy-affected families with college tuition, books, uniforms, and career mentorship in nursing and professional fields.
3. चल-चिकित्सालय एवं ग्रामीण स्वास्थ्य 3. Mobile Clinic & Rural Health
उन दूरस्थ कुष्ठ बस्तियों और गाँवों तक मोबाइल चिकित्सकीय सहायता पहुँचाना जहाँ नियमित स्वास्थ्य सुविधाएँ सीमित हैं। स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार जाँच, नेत्र परीक्षण, चश्मा वितरण व दवाइयाँ देना। Delivering doorstep primary healthcare, ulcer care, pathology tests, eye screenings, free spectacles, and sanitary pads to remote leprosy colonies and underserved villages.
4. कैंसर जागरूकता एवं प्रारंभिक जाँच 4. Cancer Awareness & Screening
“जन-जन जागे, कैंसर भागे” अभियान के अंतर्गत समुदायों को स्तन, सर्वाइकल एवं मुख कैंसर के संकेतों, समय पर Pap Smear व जाँच, तंबाकू निषेध और विशेषज्ञ चिकित्सा संस्थानों तक रेफरल में सहयोग करना। Under the “Jan-Jan Jaage, Cancer Bhaage” initiative with RGCIRC, conducting breast, cervical (Pap smear), and oral cancer screening camps and tertiary referral support.
जमीनी आवश्यकता और प्रमाणित परिणामों पर आधारित सेवा कार्य Evidence-Led Programmes Serving Vulnerable Communities
समर्पण कुष्ठ चिकित्सा केन्द्र Samarpan Leprosy Medical Centre
एशिया की सबसे बड़ी कुष्ठ बस्ती ताहिरपुर में कुष्ठ प्रभावित व्यक्तियों के लिए नियमित स्वास्थ्य परामर्श, रक्त जाँच, विशेष अल्सर प्रबंधन, मरहम-पट्टी, लघु शल्य चिकित्सा और निःशुल्क औषधि सहायता। Dedicated outpatient clinic at Asia's largest leprosy colony site in Tahirpur providing daily wound cleaning, ulcer dressing, minor surgical procedures, blood investigations, and free medicines.
समर्पण चल-चिकित्सालय सेवा Samarpan Mobile Medical Clinic
10 राज्यों की 245 कुष्ठ बस्तियों तक मोबाइल चिकित्सा वैन के माध्यम से स्वास्थ्य जाँच, बीपी/शुगर/रक्त परीक्षण, घाव प्रबंधन, निःशुल्क दवाइयाँ और महिलाओं को सैनेट्री पैड वितरण। Mobile medical vans reaching 245 remote leprosy colonies across 10 states with doorstep consultations, blood tests, ulcer care, free medicines, and women's hygiene support.
जन-जन जागे, कैंसर भागे अभियान Jan-Jan Jaage, Cancer Bhaage
04 फरवरी 2026 को दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी द्वारा शुभारंभ। स्तन, सर्वाइकल (Pap Smear) एवं मुख कैंसर की प्रारंभिक जाँच, तंबाकू निषेध और उच्च चिकित्सा संस्थानों तक रेफरल। Inaugurated on 04 Feb 2026 by Hon'ble Delhi CM Smt. Rekha Gupta Ji. Community screening camps for breast, cervical (Pap smear), and oral cancer with RGCIRC referral pathways.
स्वस्थ गाँव, स्वस्थ भारत अभियान Swasth Gaon, Swasth Bharat
मेरठ (उ.प्र.) सहित दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, नेत्र परीक्षण, निःशुल्क चश्मा वितरण, मोतियाबिंद ऑपरेशन सुविधा, रक्त जाँच और औषधि वितरण। Rural health camps in remote villages of Meerut district (UP), providing general checkups, blood investigations, eye tests, 2,480 free spectacles, cataract support, and medicines.
समर्पण आत्मनिर्भर छात्रवृत्ति योजना Samarpan Atmanirbhar Scholarship
कुष्ठ प्रभावित परिवारों के मेधावी बच्चों को B.Sc. Nursing, GNM एवं पत्रकारिता जैसे रोजगारपरक पाठ्यक्रमों के लिए कॉलेज शुल्क, पुस्तकें, वर्दी और करियर मार्गदर्शन। Supporting meritorious youth from leprosy-affected families with college fees, books, and mentorship in high-employability degrees including B.Sc. Nursing, GNM, and Journalism.
समर्पण कैंसर सेवा केन्द्र Proposed Samarpan Cancer Care Centre
दिल्ली-एनसीआर में प्रस्तावित समग्र कैंसर उपचार एवं अनुसंधान केंद्र—जहाँ आधुनिक ऑन्कोलॉजी (डायग्नोस्टिक्स, कीमोथेरेपी, रेडिएशन) के साथ आयुष (आयुर्वेद, योग, नेचुरोपैथी) का समन्वय होगा। Proposed holistic cancer care and diagnostic centre in Delhi-NCR integrating modern oncology (diagnostics, day care, chemotherapy) with AYUSH therapies for underprivileged patients.
सेवा की कहानियाँ, परिवर्तन की प्रेरणा Behind Every Statistic is a Human Life Transformed
हर आँकड़े के पीछे एक जीवन है, हर शिविर के पीछे एक प्रयास और हर अवसर के पीछे एक नई संभावना। हमारी सेवा यात्राओं से जुड़ी वास्तविक कहानियाँ उन व्यक्तियों और परिवारों के संघर्ष, साहस और आगे बढ़ने की आकांक्षा को सामने लाती हैं। Our impact reports record more than numbers—they reflect the resilience of students, elders, and families striving for dignity, health, and self-reliance.
कुष्ठ बस्ती से नर्सिंग सेवा तक का सफर From a Leprosy Colony to Professional Nursing
“आर्थिक कठिनाइयों के कारण बारहवीं के बाद मेरी पढ़ाई रुकने की स्थिति में थी। समर्पण आत्मनिर्भर छात्रवृत्ति योजना से मुझे B.Sc. Nursing एवं GNM प्रशिक्षण के लिए शुल्क व पुस्तकों का सहयोग मिला। अब मैं स्वयं स्वास्थ्य सेवा से जुड़कर अपने परिवार का संबल बन रही हूँ।” “Financial hardship nearly ended my education after high school. Through the Samarpan Atmanirbhar Scholarship Scheme, my nursing tuition and books were supported. Today, I am training in clinical care to support my family with dignity.”
नियमित मरहम-पट्टी से संक्रमण की रोकथाम Preventing Disability Through Daily Dressing
“पैरों में सुन्नपन के कारण पुराने घाव बार-बार संक्रमित हो जाते थे और सामान्य अस्पतालों में जाने में संकोच होता था। ताहिरपुर स्थित समर्पण कुष्ठ चिकित्सा केन्द्र में नियमित सफाई, ड्रेसिंग और संवेदनशील व्यवहार ने मुझे शारीरिक पीड़ा और उपेक्षा दोनों से राहत दी।” “Due to loss of sensation, foot ulcers kept recurring. Regular wound cleaning, dressing, and respectful care at the Tahirpur Medical Centre helped control infection and restored my mobility.”
बस्ती के द्वार पर पहुँची चिकित्सा और सहायक उपकरण Doorstep Healthcare & Mobility Support
“शहर के बड़े अस्पताल हमारी बस्ती से दूर थे। जब समर्पण की मोबाइल मेडिकल वैन हमारी बस्ती में आई, तो बुजुर्गों की शुगर व बीपी जाँच, दवाइयाँ और दिव्यांगजनों को बैसाखी व महिलाओं को स्वच्छता सामग्री अपने ही आँगन में प्राप्त हुई।” “Hospitals were far from our settlement. When Samarpan's mobile medical van visited our ashram, elders received BP/blood sugar checks and medicines, while assistive crutches and sanitary pads were provided right at our doorstep.”
समय पर प्रारंभिक जाँच और नेत्र ज्योति में सुधार Timely Screening & Vision Care in Villages
“स्वस्थ गाँव अभियान और कैंसर जागरूकता शिविर में पहली बार महिलाओं को बिना झिझक अपनी जाँच कराने और सही चिकित्सा मार्गदर्शन पाने का अवसर मिला। साथ ही गाँव के बुजुर्गों को निःशुल्क नजर के चश्मे और दवाइयाँ मिलीं।” “During the village camp in Meerut, women attended preventive screening sessions and received clear referral guidance, while elderly residents received eye tests and free prescription spectacles.”
सहयोग से सेवा का विस्तार Expanding Impact Through Collaborative Partnerships
समर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट अपने सेवा कार्यों के विस्तार के लिए सामाजिक संस्थाओं, चिकित्सकीय संस्थानों, कॉर्पोरेट सहयोगियों (CSR), दानदाताओं और स्वयंसेवकों के योगदान को महत्त्व देता है। We collaborate with national social organisations, premier medical institutions, corporate CSR partners, and philanthropic trusts to deliver measurable grassroots outcomes.
कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) एवं ट्रस्ट साझेदार Corporate CSR & Charitable Trust Partners
वित्त वर्ष 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट के अंतर्गत Relaxo Footwears, Canara Bank, Bodycare Creations, Nuberg EPC (Nuberg Group), Pharma Synth, SKJ Jaipur, Cotec Healthcare, Mediplus India Limited एवं Jabra GN Connect के साथ-साथ संत लाल गोधा ट्रस्ट, सुंदर लाल अग्रवाल ट्रस्ट, मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, बाबू विजेन्द्र फाउंडेशन, मोहिंदर गुप्ता ट्रस्ट एवं श्री मूलचंद दुआ मेमोरियल सोसायटी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। During FY 2025-26, specific health camps, rural outreach, and welfare programmes were supported by Relaxo Footwears, Canara Bank, Bodycare Creations, Nuberg EPC, Pharma Synth, SKJ, Cotec Healthcare, Mediplus India Limited, and Jabra GN Connect, alongside philanthropic trusts including Sant Lal Godha Trust, Sundar Lal Agarwal Trust, Mewar Group of Institutions, Babu Vijendra Foundation, Mohinder Gupta Trust, and Shri Moolchand Dua Memorial Society.
आपका सहयोग, किसी के जीवन में नई आशा Your Support Brings Renewed Hope and Dignity
आपका योगदान चिकित्सा सहायता, घाव प्रबंधन, शिक्षा, छात्रवृत्ति और स्वास्थ्य शिविरों जैसे सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने में सहायक हो सकता है। प्रत्येक योगदान को निर्धारित उद्देश्य, उचित अभिलेख और संस्था की लागू वित्तीय प्रक्रियाओं के अनुरूप उपयोग किया जाता है। Your contribution directly supports leprosy wound care, mobile medical camps, early cancer screenings, and nursing/higher-education scholarships. Every donation is accounted for transparently and utilized strictly for designated welfare programmes.
हालिया संपन्न सेवा शिविर एवं अभियान Recently Completed Medical Camps & Campaigns
विश्व कैंसर दिवस पर “जन-जन जागे, कैंसर भागे” अभियान का शुभारंभ World Cancer Day Launch of “Jan-Jan Jaage, Cancer Bhaage”
एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर, नई दिल्ली में मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री प्रतापराव जाधव जी की उपस्थिति में राष्ट्रीय सेवा भारती व RGCIRC के सहयोग से अभियान का शुभारंभ। Inaugurated at NDMC Convention Centre, New Delhi by Hon'ble CM Smt. Rekha Gupta Ji and Union MoS Health Shri Prataprao Jadhav Ji in collaboration with Rashtriya Sewa Bharti & RGCIRC.
स्वस्थ गाँव, स्वस्थ भारत: माछरा (मेरठ) शिविर में 475 मरीजों की जाँच Swasth Gaon Camp in Machhra, Meerut Serves 475+ Patients
न्यूबर्ग औद्योगिक समूह एवं RGCIRC के सहयोग से ग्राम माछरा, मानपुर, खरखौदा, मसूरी, अतराड़ा एवं सिंभावली में स्वास्थ्य जाँच, रक्त परीक्षण और निःशुल्क चश्मा व दवा वितरण संपन्न। Conducted in collaboration with Nuberg Group and RGCIRC covering Machhra, Manpur, Kharkhauda, Masuri, Atrada & Simbhaoli with free eye checkups, spectacles, and medicines.
उ.प्र., बिहार, पंजाब व छत्तीसगढ़ की कुष्ठ बस्तियों में चल-चिकित्सालय यात्रा Multi-State Mobile Medical Clinic Yatra Across Leprosy Colonies
सीतापुर, कुशीनगर, पडरौना, गोरखपुर, रायबरेली, बरनाला, फतेहगढ़ चूड़ियाँ एवं भिलाई की कुष्ठ बस्तियों में घाव ड्रेसिंग, रक्त जाँच, औषधि व सैनेट्री पैड वितरण शिविर आयोजित। Special mobile clinic camps completed in Sitapur, Kushinagar, Padrauna, Gorakhpur, Raebareli, Barnala, Fatehgarh Churian, and Bhilai providing ulcer dressings and medicines.