यह अभियान समाज के अंतिम व्यक्ति तक कैंसर के प्रति जागरूकता पहुँचाने, समय पर जांच सुनिश्चित करने और उपचार की दिशा में मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया। इसका शुभारंभ माननीय रेखा गुप्ता जी द्वारा किया गया।
यह पहल विशेष रूप से उन वर्गों पर केंद्रित है जो स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित हैं—कुष्ठ बस्तियों में रहने वाले परिवार, ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर समुदाय। अभियान यह संदेश देता है कि कैंसर लाइलाज नहीं, बल्कि देर से पहचाना गया रोग है।
उद्देश्य एवं सेवाएँ
- निःशुल्क कैंसर जांच शिविर
- स्तन, गर्भाशय ग्रीवा (Cervical) एवं मुख कैंसर की प्रारंभिक जांच हेतु शिविर
- जागरूकता अभियान एवं जनसंवाद
- नुक्कड़ सभाएँ, प्रेरक भाषण एवं स्वास्थ्य शिक्षा
- महिला स्वास्थ्य विशेष पहल एवं Pap Smear जांच को बढ़ावा
- तंबाकू निषेध एवं जीवनशैली सुधार संदेश
- संदिग्ध मरीजों का रेफरल एवं सहयोग