इस अभियान का उद्देश्य दूरस्थ एवं उपेक्षित ग्रामीण क्षेत्रों में सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना है। प्रथम चरण में उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के उन गाँवों का चयन किया गया है, जो जिला मुख्यालय से दूर हैं।
इन शिविरों में सामान्य स्वास्थ्य जांच, कैंसर की प्रारंभिक जांच, रक्त जांच, नेत्र जांच, निःशुल्क चश्मा वितरण, मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा, दवाइयों का वितरण तथा महिलाओं के लिए सैनेट्री पैड वितरण शामिल है।
उद्देश्य एवं सेवाएँ
- निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
- कैंसर की प्रारंभिक जांच
- नेत्र जांच एवं निःशुल्क चश्मा वितरण
- मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा
- आवश्यक दवाइयों का वितरण
- महिलाओं हेतु सैनेट्री पैड वितरण
लाभार्थी विवरण 2025-26
4,512
ओपीडी
4,512
स्वास्थ्य जाँच
3,359
रक्त जाँच
2,480
चश्मा वितरण
4,180
दवा वितरण