संगठन परिचय
समर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट
समर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की सेवा भावना से प्रेरित एक समाजसेवी संगठन है, जो राष्ट्रीय सेवा भारती से संबद्ध है। यह ट्रस्ट भारत के 10 राज्यों के 245 कुष्ठ बस्तियों में निवास करने वाले लोगों के उत्थान के लिए कार्यरत है। स्थापना 25 सितंबर 2008 को श्री रवि प्रकाश जी द्वारा की गई। ट्रस्ट भारतीय न्यास अधिनियम 1882 के अंतर्गत पंजीकृत है तथा आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80जी एवं 12ए के अंतर्गत पंजीकृत है।
संस्थापक
श्री रवि प्रकाश जी, समर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक एवं प्रेरणास्रोत, का जन्म 16 मार्च 1971 को उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जनपद के एक छोटे से गाँव नगुआ में हुआ। उन्होंने गोरखपुर विश्वविद्यालय से विज्ञान विषय में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की।
युवावस्था में ही वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रनिर्माण के विचारों से प्रेरित होकर सामाजिक सेवा के कार्यों से जुड़ गए। उन्होंने लगातार नौ वर्षों तक आरएसएस के प्रचारक के रूप में विभिन्न क्षेत्रों में सेवा कार्य किए।
प्रचारक जीवन के दौरान उन्होंने कुष्ठ रोग से प्रभावित वर्ग की पीड़ा को निकट से देखा—एक ऐसा वर्ग जिसे केवल बीमारी के कारण नहीं, बल्कि समाज की अज्ञानता, पूर्वग्रह और भेदभाव के कारण दोहरी पीड़ा सहनी पड़ती है। इन्हीं भावनाओं को केंद्र में रखकर उन्होंने वर्ष 2008 में समर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट की स्थापना की।
यात्रा के पड़ाव
2008
25 सितंबर 2008 को श्री रवि प्रकाश जी द्वारा समर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट की स्थापना
2008
ताहिरपुर, शाहदरा (दिल्ली) में समर्पण कुष्ठ चिकित्सा केन्द्र का शुभारंभ
2025-26
10 राज्यों की 245 कुष्ठ बस्तियों में चल-चिकित्सालय सेवा का विस्तार
2026
04 फरवरी 2026 को “जन-जन जागे, कैंसर भागे” अभियान का शुभारंभ
—
समर्पण कैंसर केयर सेंटर की स्थापना का संकल्प (आगामी योजना)
कार्यकारिणी
श्री राकेश सिंगला जी
संरक्षक
श्री मेघराज गोयल जी
संरक्षक
श्री पुरूषोत्तम बिन्दल जी
संरक्षक
श्री एस एस सिंघल जी
संरक्षक
श्री मुरारी सिंह जी
संरक्षक
श्री योगेश नंदवानी जी
कोषाध्यक्ष
श्री अनूप शर्मा जी
महामंत्री
श्री रवि आर्य जी
ट्रस्टी
डॉ अजीत गुप्ता जी
ट्रस्टी
श्री अमित सिंगला जी
ट्रस्टी
श्री रविकांत मिश्रा जी
ट्रस्टी