हमारे सेवा कार्य

स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वावलंबन और जागरण — चार स्तंभों पर आधारित हमारी सेवा।

Samarpan Leprosy Care Centre

समर्पण कुष्ठ चिकित्सा केन्द्र

ताहिरपुर कुष्ठ बस्ती, शाहदरा, दिल्ली

समर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित समर्पण कुष्ठ चिकित्सा केन्द्र, एशिया की सबसे बड़ी कुष्ठ बस्ती ताहिरपुर, शाहदरा (दिल्ली) में वर्ष 2008 से निरंतर सेवा का केंद्र बना हुआ है। यह केवल एक चिकित्सा केंद्र नहीं, बल्कि उपेक्षित जीवनों के पुनर्सम्मान का सशक्त माध्यम है।

और जानें
Samarpan Mobile Clinic Service

समर्पण चल-चिकित्सालय सेवा

राष्ट्रीय सेवा भारती एवं गुलशन कुमार चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से

“समर्पण चल चिकित्सालय सेवा” उन लोगों तक स्वास्थ्य का अधिकार पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम है, जिनके द्वार तक अब तक चिकित्सा की किरण नहीं पहुँच पाई थी।

और जानें
Jan-Jan Jaage, Cancer Bhaage Campaign

जन-जन जागे, कैंसर भागे अभियान

शुभारंभ - 04 फरवरी 2026

यह अभियान समाज के अंतिम व्यक्ति तक कैंसर के प्रति जागरूकता पहुँचाने, समय पर जांच सुनिश्चित करने और उपचार की दिशा में मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया। इसका शुभारंभ माननीय रेखा गुप्ता जी द्वारा किया गया।

और जानें
Swasth Gaon, Swasth Bharat

स्वस्थ गाँव, स्वस्थ भारत

न्यूबर्ग औद्योगिक समूह के सीएसआर सहयोग से

इस अभियान का उद्देश्य दूरस्थ एवं उपेक्षित ग्रामीण क्षेत्रों में सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना है। प्रथम चरण में उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के उन गाँवों का चयन किया गया है, जो जिला मुख्यालय से दूर हैं।

और जानें
Samarpan Aatmanirbhar Scholarship

समर्पण आत्मनिर्भर छात्रवृत्ति

सत्र 2025-26 में 10 चयनित विद्यार्थी

समर्पण की धारा केवल सेवा नहीं, बल्कि स्वाभिमान जगाने का संकल्प है—इसी भाव से “समर्पण आत्मनिर्भर छात्रवृत्ति” की शुरुआत हुई।

और जानें